suvichar
✕

RCB के कप्तान कोहली का बड़ा बयान, अब हर मैच का मजा लेंगे

Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 (10:46 IST)
बेंगलुरू। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि लगातार छह मैच हारने से उनकी टीम प्रभावित हुई और अब उनके खिलाड़ी बिना कोई दबाव लिए हर मैच का मजा लेने उतरेंगे। आरसीबी ने बुधवार को आईपीएल मैच में 17 रन से हराया। 
 
कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमारा फोकस टीम के लिए अच्छा खेलना है। लगातार छह मैच हारने से असर पड़ा। किसी भी टीम ने ऐसे हालात का सामना नहीं किया। हम अपने खेल का मजा लेने के लिए खुलकर खेल रहे हैं। आरसीबी को प्लेआफ क्वालीफिकेशन के लिए बाकी तीनों मैच जीतने होंगे।
 
कोहली ने कहा, 'हमने पांच में से चार मैच जीते। हम पांचों भी जीत सकते थे। हम खेल का मजा ले रहे थे और आज बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमें पता है कि हम कैसा खेलते हैं और दुनिया को भी पता है कि हम कैसा खेलते हैं।' 
 
मैन ऑफ द मैच एबी डिविलियर्स ने कहा, 'मैं आराम से खेलना चाहता था जो आसान नहीं था। आपके साथी खिलाड़ी डैथ ओवरों में आपका कार्यभार बांट लेते हैं। हम अपने मैदान से भली भांति वाकिफ है। यहां शुरुआत अच्छी नहीं कर सके पर अब लय हासिल कर ली। (भाषा) 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख