Daily Horoscope
✕

KKR के कोच कैलिस की दलील, हमारे खिलाड़ी 9 दिन में 5 मैच खेलकर थक गए

Updated: सोमवार, 15 अप्रैल 2019 (00:57 IST)
कोलकाता। कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कोच जैक कैलिस ने टीम को मिले पांच दिनों के विश्राम का स्वागत करते हुए रविवार को यहां कहा कि उनके खिलाड़ी पिछले 9 दिन में पांच मैच खेलकर थक गए थे। 
 
चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को केकेआर को यहां उनके घरेलू मैदान में पांच विकेट से हराया, जो उनकी लगातार तीसरी हार है। पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने भी केकेआर को इस मैदान पर सात विकेट से हराया था।
 
कैलिस ने कहा कि पिछले 9 दिन में 5 मैच खेलकर टीम के खिलाड़ी मानसिक तौर पर थक गए थे। इन पांच मैचों में तीन मैच बेंगलुरु, जयपुर और चेन्नई में थे।

मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘हमने पांच दिन में नौ मैच खेले इसलिए टीम के खिलाड़ी मानसिक तौर पर थक गए थे। यह टीम के लिए अच्छा है कि हमें दो दिनों का विश्राम मिलेगा उसके बाद शुक्रवार को होने वाले मैच कि तैयारियों के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।’
 
कैलिस ने कहा कि टीम को 5 दिनों का समय मिला है जिसमें वे फिर से एकजुट होकर वापसी की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है हमें सही समय पर ब्रेक मिला है। इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं।’
 
उन्होंने कहा कि चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान अंतिम चार ओवरों में रन नहीं बनाना टीम को महंगा पड़ा। कैलिस ने कहा, मुझे लगता है 16वें ओवर तक मैच हमारे नियंत्रण में था लेकिन अंतिम चार ओवरों में खराब बल्लेबाजी महंगी पड़ी। इस विकेट पर 170-175 रन का लक्ष्य टक्कर देने वाला होता।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख