biodatamaker
✕

IPL 2019 : आईपीएल मैच से ठीक पहले विराट कोहली ने सुनाई खरी-खरी

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2019 (00:38 IST)
चेन्नई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 मार्च को आईपीएल-12 का पहला मैच खेला जाएगा। मैच से पहले आरसीबी (RCB) के कप्तान विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिए बिना कहा कि अगर वे यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वे घर पर बैठे होते।
 
गंभीर की टिप्पणी के बारे में कोहली ने कहा कि निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो। मैं वही कर रहा हूं, जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है। मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि आप किसी भी तरह की सीमाएं नहीं बनाते। मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं। मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी-कभार ऐसा नहीं होता।
 
कोहली ने कहा कि हमें इसके बारे में व्यावहारिक होना चाहिए कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सके? ऐसा दबावभरे हालात में खराब फैसले करने से हुआ। अगर मैं बाहर बैठे लोगों की तरह सोचने लगूं तो मैं 5 मैच तक भी नहीं खेल सकूंगा और मैं घर पर बैठा होता। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख