ramcharitmanas
✕

हर कोई झटकों से सीखता है, मुझे लय कायम रखनी होगी : हार्दिक पांड्या

Updated: मंगलवार, 16 अप्रैल 2019 (13:18 IST)
मुंबई। हार्दिक पांड्या का मानना है कि हर कोई झटकों से सीखता है और वे भी अपवाद नहीं हैं और क्रिकेट से कुछ समय दूर रहने से उन्हें अपने खेल और मानसिकता पर काम करने का समय मिला, जिसका फायदा आईपीएल में मिल रहा है।

एक टीवी चैट शो पर महिला विरोधी टिप्पणी के कारण हार्दिक पर बीसीसीआई ने अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया। बीसीसीआई लोकपाल अभी भी मामले की जांच कर रहा है हालांकि उन्‍हें क्लीन चिट मिलने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड में वापसी के बाद से पांड्या ने अपने खेल पर फोकस किया और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 191 की औसत से 186 रन बना चुके हैं।

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर मिली जीत के बाद कहा, हर किसी को कोई झटका लगता है और मुझे इससे अपने शरीर पर काम करने का मौका मिला। इससे काफी मदद मिली और अब सब कुछ ठीक लग रहा है।

मुंबई इंडियंस के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के बारे में पांड्या ने कहा, मैं चार साल से ऐसा कर रहा हूं। टीम में मेरी यही भूमिका है। नेट पर भी मैं इसका अभ्यास करता हूं। यह हालात की बात है। आप हालात के अनुरूप खेलते हैं। विश्व कप में भी वे अहम भूमिका निभाएंगे और इसकी तैयारी आईपीएल के जरिए हो रही है।

उन्होंने कहा, आपको आत्मविश्वास रखना होगा। विश्व कप बड़ा टूर्नामेंट है। पहली बार मैं विश्व कप खेल रहा हूं और मुझे लय कायम रखनी होगी। मैं खेल से कुछ समय बाहर था तो वापस आकर लय हासिल करना जरूरी था।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख