Hanuman Chalisa
✕

IPL 2019 : पोलार्ड पर लगा मैच फीस के 25 फीसदी का जुर्माना

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (21:38 IST)
हैदराबाद। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल-12 के फाइनल में रविवार को अम्पायर के फैसले पर नाराजगी जताने पर मैच फीस के 25 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।
 
पोलार्ड ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के अपराध को स्वीकार कर लिया है और उन पर लगाए गए जुर्माने को भी मंजूर कर लिया है। इस अपराध के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।
 
पोलार्ड ने फाइनल ने नाबाद 41 रन बनाए थे जिससे मुंबई की टीम 149 तक पहुंची थी और उसने चेन्नई को 148 रन पर रोककर 1 रन से खिताब जीता था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख