शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. bails not coming off in IPL
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (16:04 IST)

ये क्या हो रहा है आईपीएल में, स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी आउट नहीं हो रहे हैं बल्लेबाज

ये क्या हो रहा है आईपीएल में, स्टंप पर गेंद लगने के बाद भी आउट नहीं हो रहे हैं बल्लेबाज - bails not coming off in IPL
नईदिल्ली। क्रिकेट में ऐसा कई बार देखा गया है कि गेंद स्टंप्स पर लग जाती है और बेल्स नहीं गिरती लेकिन यह लंबे अंतराल के बाद ही दिखता है और ऐसा होना आशचर्य का विषय हो जाता है। लेकिन इस आईपीएल में यह एक नहीं दो नहीं तीन बार देखा गया है। (फोटो सौजन्य- ट्विटर)
 
राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राईडर्स 
धवल कुलकर्णी की गेंद इन स्विंग हुई और केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन के लेग स्टंप पर लगी। गेंद तो टकराकर पीछे चली गई लेकिन बेल्स नहीं गिरी। धवल को विश्वास ही नहीं हुआ कि तेज गेंद पर भी बेल्स क्यों नहीं गिरी।
 
राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स 
जॉफ आर्चर की एक गेंद महेंद्र सिंह धोनी के बैट और पैड से होती हुई स्टंप्स को छू गई। बेल्स न गिरने के कारण स्लिप कॉडन विश्वास नहीं कर पा रहा था कि यह हुआ कैसे। धोनी ने इस जीवनदान का जमकर फायदा उठाया और अकेले दम पर चेन्नई को मैच जिता दिया।
 
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स 11 पंजाब
इस बार धोनी भाग्यशाली कि जगह दुर्भाग्यशाली रहे।किंग्स 11 पंजाब के केएलराहुल ने रन लेने की कोशिश की लेकिन धोनी ने दूर जाकर गेंद को कलेक्ट और थ्रो किया। गेंद स्टंप पर लगी के एल राहुल क्रीज के बाहर थे। लेकिन बेल्स न गिरने के कारण राहुल नॉट आउट रहे। धोनी बस मुस्कुराते रह गए।
 
 
बेल्स की लाइट है कारण 
आईपीएल के वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक लकड़ी की बेल्स को अगर गेंद छू ले तो वह गिर जाती है लेकिन यह बेल्स लकड़ी की नहीं है।नई तकनीक से बनी यह जिंगर बेल्स स्टंप्स से जैसे ही हटती हैं तो इनमें रोशनी चमकती है। इस कारण यह बेल्स भारी बहुत ज्यादा हो जाती है।
ये भी पढ़ें
वाटसन ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए लिया संन्यास