biodatamaker
✕

आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज साऊदी को लगी फटकार

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (18:18 IST)
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज टिम साऊदी को आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। आईपीएल ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान साऊदी को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
 
बयान में कहा गया है कि साऊदी को खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए जारी नियमों के तहत 2.1.8 के लेवल-1 नियम का दोषी पाया गया है।
 
साऊदी ने अपना दोष स्वीकार कर लिया है। हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया है कि उन्हें क्यों फटकार पड़ी। इस नियम में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। बेंगलुरु ने हैदराबाद से यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख