Govardhan puja
✕

आईपीएल 11 : अब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है : उथप्पा

Updated: गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 (15:02 IST)
जयपुर। कोलकाता नाइटराइडर्स के आक्रामक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि क्रिकेट पॉवर गेम की ओर अधिक झुक रहा है और अब ऐसा लगता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
 
उथप्पा की 36 गेंदों में 48 रनों की पारी की बदौलत केकेआर ने बुधवार रात राजस्थान रॉयल्स के 8 विकेट पर 160 रन के स्कोर के जवाब में 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि खेल में काफी बदलाव आए हैं। ऐसा लगता है कि अब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। मुझे लगता है कि क्रिकेट पॉवर गेम की ओर जा रहा है इसलिए लक्ष्य का पीछा करना अच्छा विकल्प है।
 
केकेआर ने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और उथप्पा ने कहा कि वे टूर्नामेंट में केकेआर की प्रगति से संतुष्ट हैं तथा हम जिस स्थिति में हैं, हमें उसकी खुशी है। हम शीर्ष पर हैं और भले ही हमने एक मैच ज्यादा खेला हो लेकिन हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। यह महत्वपूर्ण है कि हम सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखाएं।
 
मध्यक्रम में उपयोगी योगदान देने के बाद उथप्पा अपनी बल्लेबाजी फॉर्म से भी खुश हैं। उन्होंने 'मैन ऑफ द मैच' नितीश राणा की भी तारीफ की, जो अब तक 5 मैचों में 162 रन बना चुके हैं। रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया।
 
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच की तुलना में यह अलग विकेट था। यह धीमा था और गेंद नीची रह रही थी। मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं पारी को आगे बढ़ाऊं।
 
रहाणे ने कहा कि धीमी शुरुआत से उबरना मुश्किल होता है, क्योंकि टी-20 1 या 2 बड़े ओवरों का खेल है। मैं दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 14वें या 15वें ओवर तक खेलना चाहता था। रहाणे ने कहा कि हार के लिए उनके गेंदबाज जिम्मेदार नहीं हैं और तीनों मैचों में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख