dharma sangrah
✕

राहुल ने कहा, गेल की फॉर्म में वापसी अन्य टीमों के लिए बुरी खबर

Updated: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 (15:21 IST)
मोहाली। किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में विरोधी टीमों को चेतावनी देते हुए फॉर्म में वापसी करने वाले क्रिस गेल से बचने को कहा है। गेल ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ सत्र का अपना पहला मैच खेलते हुए 22 गेंदों में अपना दूसरा सबसे तेज अर्द्धशतक बनाया और टीम की 4 रन की जीत की नींव रखी।

स्वयं भी अच्छी फॉर्म में चल रहे राहुल ने मैच के बाद कहा कि यह हमारी टीम के लिए शानदार खबर है और अन्य टीमों के लिए बुरी खबर कि क्रिस गेल गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहे हैं। हम सभी को पता है कि वह ऐसा खिलाड़ी है, जो अकेले दम पर मैच जिता सकता है और विरोधी आक्रमण को ध्वस्त कर सकता है और उसने ऐसा ही किया। आईपीएल नीलामी में गेल 2 बार नहीं बिक पाए थे जिसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें 2 करोड़ रुपए के उनके आधार मूल्य पर खरीदा।

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अपना अगला घरेलू मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। सनराइजर्स के खिलाफ योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि आईपीएल में सभी टीमें अच्छी हैं, हम अपनी योजना के अनुसार खेलेंगे और अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान देंगे।

हम देखेंगे कि हम कहां सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़ सकते हैं? सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि गेल काफी अच्छा खेले और इसने अंतर पैदा किया। उन्होंने हालांकि साथ ही कहा कि पंजाब की टीम को 200 रन से कम पर रोककर उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, क्योंकि विरोधी टीम एक समय 220 से अधिक रन बनाने की ओर बढ़ रही थी तथा दूसरे हाफ में गेंदबाजी काफी अच्छी रही, क्योंकि हम कुछ विकेट हासिल करने में सफल रहे, दबाव बनाया इसलिए मैं इस प्रयास से प्रभावित हूं। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख