biodatamaker
✕

कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के खास बिंदु

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (21:42 IST)
मुंबई। आईपीएल-11 का 37वा मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में खेला गया। कोलकाता टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 181 रन बनाए और कोलकाता को 182 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता की धीमी शुरुआत के चलते वह 20 ओवर में 6 विकेट खोकर मात्र 168 रन ही बना सकी। यह मुकाबला मुंबई ने 13 रनों से जीत लिया। इस मैच से जड़े मुख्य बिंदु....
 
* मुंबई ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी निभाई।  
* सुनील नारायण ने आईपीएल में रोहित शर्मा को 7 बार अपना शिकार बनाया।
* पीयुष चावला के पहले ओवर में एविन लुईस ने लगातार 3 बाउंड्री लगाई। 
* एविन लुईस 47 रन के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर क्रीस लिन को कैच दे बैठे। 
* जसप्रीत बुमराह के पहले ओवर में मुंबई के क्रिस लिन लगातार 3 चौके जड़े।  
* 6वें ओवर में रॉबिन उथप्पा को हार्दिक पंड्या की गेंद पर मयंक मार्कन्डेय के हाथों मिला जीवनदान। 
* पॉवर प्ले में कोलकाता 2 विकेट गंवाकर मात्र 47 रन ही बना सकी।  
* आईपीएल-11 में कोलकाता के रॉबिन उथप्पा का पहला अर्द्धशतक (54 रन, 35 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के)। 
* 19वें ओवर में दिनेश कार्तिक को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जीन पॉल डुमिनी के हाथों मिला जीवनदान। 
* मुंबई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। इस तरह कोलकाता को 13 से हार का सामना करना पड़ा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख