Daily Horoscope
✕

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली को दिया जोर का झटका

Updated: रविवार, 6 मई 2018 (00:14 IST)
हैदराबाद। दिल्ली डेयरडेविल्स को युसूफ पठान को रेफरल पर विवादास्पद जीवनदान मिलने का भारी नुकसान उठाना पड़ा और उसे सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शनिवार को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली को 10 मैचों में सातवीं हार आईपीएल 11 में उसके लिए गहरा झटका है और अब उसकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें धूमिल पड़ गई हैं।


दिल्ली ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए जबकि हैदराबाद ने 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर नौ मैचों में सातवीं जीत हासिल कर ली। हैदराबाद के इस जीत के बाद 14 अंक हो गए हैं और वह प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गया है। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की और एलेक्स हेल्स तथा शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए नौ ओवर में 76 रन जोड़े। इंग्लैंड के हेल्स ने तेज गेंदबाज अवेश खान के दूसरे और पारी के छठे ओवर में चार छक्के उड़ाते हुए कुल 27 रन बटोर डाले।

दिल्ली को पहली सफलता लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने एक बेहतरीन गेंद पर हेल्स को बोल्ड कर दिलाई। हेल्स ने 31 गेंदों पर 44 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। मिश्रा ने शिखर को बोल्ड कर दिल्ली को दूसरी सफलता दिला दी। शिखर ने 30 गेंदों पर 33 रन में दो चौके और एक छक्का लगाया। मनीष पांडेय 17 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। मनीष का लियाम प्लंकेट ने लिया।

इसी ओवर में युसूफ पठान को विजय शंकर के हाथों जीवनदान मिला और फिर वह रेफरल लेकर पगबाधा फैसले से बच गए, जबकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था। कप्तान केन विलियम्सन एक छोर पर डटे हुए थे। हैदराबाद को आखिरी ओवर में जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर फेंकने के लिए डेनियल क्रिस्टियन मौजूद थे।

पहली गेंद पर दो रन बने और अगली गेंद पर पठान ने छक्का मार दिया। तीसरी गेंद पर चौका पड़ा और दिल्ली की उम्मीदें समाप्त हो गईं। हैदराबाद ने जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया। विलियम्सन ने 30 गेंदों पर नाबाद 32 रन में एक छक्का लगाया, जबकि पठान ने मात्र 12 गेंदों में नाबाद 27 रन में दो चौके और दो छक्के ठोके। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख