dharma sangrah

डोपिंग प्रतिबंध ने मुझे विनम्र बना दिया : रसेल

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (15:44 IST)
चेन्नई। अहंकार बड़े-बड़े दिग्गजों को धराशायी कर सकता है और जमैका के हरफनमौला आंद्रे रसेल को इसका बखूबी अहसास है, जो वाडा के डोपिंग निरोधक ठिकाने वाले प्रावधान के उल्लंघन को लेकर 1 साल का प्रतिबंध झेल चुके हैं।

प्रतिबंध के कारण रसेल पिछले साल पीएसएल और आईपीएल नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने इस साल वापसी की। केकेआर के लिए मंगलवार को 36 गेंदों में 11 छक्कों की मदद से 88 रन बनाने वाले रसेल ने कहा कि मैं 1 साल में बहुत बदल गया हूं। मैंने विनम्र होना सीख लिया।

मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि शीर्ष पर रहते हुए भी मैं विनम्र बना रहूं। दोबारा वह गलती न होने पाए। उन्होंने कहा कि मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। मैं अच्छी तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी कर रहा हूं। कुछ और मैच के बाद मैं वैसा खेल पाऊंगा, जैसा मैं चाहता हूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख