• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: सिंगापुर , गुरुवार, 3 जुलाई 2014 (17:55 IST)

लिटिल इंडिया दंगे में एक भारतीय को जेल

लिटिल इंडिया दंगे
FILE
सिंगापुर। पिछले साल लिटिल इंडिया दंगे के दौरान अवैध रूप से एकत्रित हुई भीड़ का हिस्सा बनने को लेकर 28 साल के एक भारतीय को गुरुवार को 9 महीने की कैद की सजा सुनाई गई। 40 साल में देश की इस सबसे भीषण हिंसा के सिलसिले में जेल की सजा पाने वाला वह 13वां भारतीय है।

पलानिवेल दासमोहन ने कबूल किया कि वह एकत्रित हुई भीड़ का हिस्सा था जिसका लक्ष्य लिटिल इंडिया के इर्द-गिर्द कानून व्यवस्था कायम करने में लगे सरकारी कर्मचारियों को धमकाना था। लिटिल इंडिया भारतीय मूल के लोगों के कारोबार, खान-पान, पब आदि धंधे का केंद्र है।

पिछले साल 8 दिसंबर को जब दासमोहन ने देखा कि करीब 100 लोग बस पर हमला कर रहे थे तब वह भी उनके साथ हो गया। वह रेस कोर्स रोड, चंदर रोड पर उनके साथ 45 मिनट तक रहा। उसने बीयर की कैन उठाकर उसे सड़क पर फेंक दिया। (भाषा)