Hanuman Chalisa
✕

लव एंड रोमांस इन द एयर

Updated: सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (17:39 IST)
न्यू यॉर्क। आज कल एयरलाइंस कंपनियां अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देकर आकर्षित करने में लगी हुई हैं और इस कारण से इनके नए-नए ऑफरों की पेशकश हो रही है। इसी बीच एक ऐसी भी एयरलाइंस कंपनी सामने आई है जो अपने यात्रियों को हवा में शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दे रही है। 
 
अमेरिका की एक प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी 'फ्लेमिंगो एयर' अपने पैसेंजर्स को यह ऑफर दे रही है। कंपनी ने 2013 में 'माइल हाई क्लब' के नाम से इस सर्विस को शुरू किया था। 20 वर्षों से हवाई सर्विस दे रही कंपनी के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए पैसेंजर्स को अपनी जेब भी थोड़ी ढीली करनी पड़ती है। 
 
इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए पैसेंजर्स को करीब 495 डॉलर चुकाने होते हैं। फ्लेमिंगो एयर कंपनी के प्रेसिडेंट और सीईओ डेविड मैकडोनाल्ड के अनुसार उनकी कंपनी ने बीते कई सालों में हजारों जोड़ों की मदद की है।
 
अब रही बात इस ऑफर की तो, इसके लिए प्राइवेट प्लेन में बीच की सीट को हटाकर एक बेड बनाया गया है जहां दो तकिए होते हैं। प्लेन को कंट्रोल करने के लिए इनके साथ हेडफोन लगाए एक पायलट भी होता है। 
 
हालांकि इस सर्विस की तर्ज पर कई और कंपनियों ने भी ऐसी सर्विस शुरू की थी, लेकिन वे रोमांस की बजाय शारीरिक संबंध बनाने पर आधारित हो गई हैं। वैसे 2016 में एक दूसरी एयरलाइंस कंपनी फ्लेमिंगो को टक्कर दे रही है वह है 'लव क्लाउड' और यह तेजी से अपने ग्राहकों को आकर्षित करने में सफल भी हो रही है। 
 
लव क्लाउड नए जोड़ों के अलावा बुजुर्ग दम्पत्तियों को भी अपनी सर्विस देती है। यही नहीं, कंपनी शादी की सालगिरह आदि विशेष दिनों पर भी विशेष इंतजाम करती है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अगला लेख