मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: लंदन , शनिवार, 25 अगस्त 2012 (19:02 IST)

पुरुषों से ज्यादा खुश रहती हैं महिलाएं

पुरुष
FILE
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा खुश रहती है और इसका कारण महिलाओं में पाया जाने वाला खुश रखने वाला जीन है

डेली मेल की खबर के मुताबिक दक्षिणी फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के ज्यादा खुश रहने के पीछे मस्तिष्क में कुछ निश्चित जीनों की उपस्थिति या उनकी कमी है।

‘एमएओए’ नाम का यह जीन मस्तिष्क के खुश रखने वाले रसायनों के स्तर को प्रभावित करता है और यह महिलाओं तथा पुरुषों दोनों के बदलते मिजाज के लिए जिम्मेदार है।

शोधकर्ताओं ने इस शोध में 350 पुरुषों और महिलाओं से पूछा कि वे कितना खुश हैं और उनके लार का एक नमूना लिया ताकि उनके डीएनए की जांच की जा सके। (भाषा)