• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

नाइजीरिया में बस हादसा, 14 मरे

नाइजीरिया बस दुर्घटना
FILE
नाइजीरिया के दक्षिण पश्चिमी राज्य ओसन में दो बसों के बीच कल हुई जबरदस्त टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए

संघीय सड़क सुरक्षा कोर (एफआरएससी) ने बताया कि इनमें से एक बस अकुरे से इबादान जा रही थी जबकि दूसरी बस इसके विपरीत दिशा से आ रही थी।

इसी दौरान इलेसा में दोनों बसों के बीच जबरदस्त भिडंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई, जिसमें झुलसकर 14 यात्रियों की मौत हो गई और 12 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

एफआरएससी ने बताया कि मृतकों में दोनों बसों के चालक भी शामिल हैं। वे दोनों भी इतनी बुरी तरह झुलस गए हैं कि उनकी शिनाख्त तक कर पाना मुश्किल है। सभी घायलों को इलेसा के वेस्ली कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एफआरएससी ने आशंका जताई है कि यह दुर्घटना काफी तेज गति से वाहन चलाने अथवा किसी अन्य वाहन को खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की कोशिश के कारण घटी। (वार्ता)