मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: टोक्यो , रविवार, 26 अगस्त 2012 (00:34 IST)

जापान की ओर बढ़ रहा है चक्रवात

जापान
216 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाला शक्तिशाली चक्रवात दक्षिण जापान की तरफ बढ़ रहा है और रविवार को दोपहर तक इसके यहां पहुंचने की संभावना है। यह अनुमान मौसम विज्ञानियों ने व्यक्त किया है।

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि चक्रवात बोलावन के कारण ओकीनावा द्वीप पर भारी बारिश और झंझावात आने की संभावना है और इस कारण समुद्र की लहरें 12 मीटर उंचे तक जा सकती हैं।

एजेंसी ने कहा कि बोलावन आज ओकिनावा के दक्षिण में 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और उत्तर-पश्चिम की तरफ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। (भाषा)