• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

अमेरिका के बिना खतरनाक होगी दुनिया- राइस

कोंडोलिजा राइस
FILE
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने कहा है कि उभरते चीन के बावजूद, अमेरिकी नेतृत्व के बिना दुनिया के ज्यादा खतरनाक होने की आशंका है।

फ्लोरिडा के टेंपा शहर में चल रहे रिपब्लिकन पार्टी के सम्मेलन में राइस ने कहा, ‘अमेरिकी आदर्श वाकई में आज खतरे में है। कोई भी देश यहां तक कि उभरता चीन भी हमें उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता, जितना हम खुद को पहुंचा सकते हैं। अगर हम यहां कड़ी मेहनत नहीं करते हैं।’

बुश प्रशासन में विदेश मंत्री रहीं राइस के सम्मान में बैठक में मौजूद हजारों लोगों ने खड़े होकर अभिवादन किया।
राइस ने कहा कि हमने देखा है कि स्वतंत्रता की इच्छा सार्वभौमिक होती है। जैसा कि पश्चिम एशिया के पुरूषों और महिलाओं ने किया। लेकिन इसके बावजूद अरब बयार अनिश्चितताओं में घिरी है। आंतरिक संघर्ष और शत्रु पड़ोसी इराक के तरूण, कमजोर लोकतंत्र को चुनौती पेश कर रहे हैं। (भाषा)