sundarkand

जोन ऑफ साइलेंस जहां रेडियो सिग्नल्स काम नहीं करते

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (17:11 IST)
मैक्सिको सिटी। इस जगह का नाम जोन ऑफ साइलेंस कैसे पड़ गया, यह तो शायद कोई जानता हो लेकिन यहां होने वाली अजीबोगरीब घटनाओं के बारे में जानकर आपकी समझ में आ सकता है कि  इस जगह का यह नाम कैसे पड़ा है ? 
 
इस स्थान से जुड़ी सबसे अजीब बात यह है कि यहां आते ही दुनिया के तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण  अपने आप काम करना बंद कर देते हैं। कहा जाता है कि यहां कुछ ऐसी असामान्य बात है जिसकी वजह से यहां किसी भी तरह की रेडियो फ्रीक्वेंसी काम नहीं करती हैं।
 
ये जगह मेक्सिको में चिहुआहुआन रेगिस्तान के नाम से जानी जाती है। आज तक यह पहेली कोई नहीं जान पाया है कि आखिर यहां आकर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करना क्यों बंद कर देते हैं? इसके अलावा भी इस जगह को लेकर अन्य कई बातें कही जाती हैं।
 
एक वेबसाइट के अनुसार जब इस जगह पर इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के फेल होने संबंधी रिसर्च की गई तब यहां से गुजर रहा अमेरिका का एक टेस्ट रॉकेट धराशायी हो गया। वैज्ञानिक जब इस जगह पर पहुंचे तो यहां डायरेक्शन कंपास और जीपीएस चकरी की तरह घूमने लग गए।
 
गिर चुके हैं उल्कापिंड
 
इससे पहले यह जगह तब चर्चा में आई जब यहां कई उल्कापिंड गिरे थे। पहला उल्कापिंड 1938 में और दूसरा उल्कापिंड 1954 में इस जगह टकराया था। इसके बाद से ही यहां रह रहे लोग कुछ अजीबोगरीब होने का दावा करते रहते हैं।
 
ऐसे पड़ा इस जगह का नाम
 
इस जगह का नाम जोन ऑफ साइलेंस वर्ष 1966 में तब रखा गया जब एक ऑयल कंपनी यहां तेल की खोज में आई थी। कंपनी के लोगों ने जब इस 50 किमी के क्षेत्र पर रिसर्च करना शुरू की तो वे बेहद परेशान हो गए क्योंकि उनके  सारे उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया और उन्हें एक भी रेडियो सिंगनल नहीं मिल पा रहा था।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख