Hanuman Chalisa

जाना था 2048 में लेकिन 2017 में चला आया

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (15:56 IST)
लंदन। एक व्यक्ति ने अपने एक सनसनीखेज दावे से सारी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। 
 
दरअसल, उसने एक ऐसी आश्चर्यजनक समाचार सुनाया है कि पूरी दुनिया हैरत में पड़ गई है। इस शख्स ने ये दावा किया है कि वह भविष्य से आया है। इतना ही नहीं, इस शख्स का दावा है कि अगले साल पृथ्वी पर एलियंस हमला करने वाले हैं। ऐसे में वह अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलना चाहता है।
 
विदित हो कि अमेरिकी पुलिस ने इस आदमी को गिरफ्‍तार कर लिया लेकिन वह पुलिस के सामने भी एलियन और टाइम ट्रेवल से जुड़ी कई बातें दोहरा रहा है।
 
एक्सप्रेस, यूके की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी पुलिस ने ब्रायंट जॉनसन को गिरफ्‍तार किया था। लेकिन उस समय ब्रायंट काफी ज्यादा नशे में था। उसने पुलिस के सामने इस बात का दावा किया है कि वह इस दुनिया का नहीं है। 
 
उसका कहना है कि वह साल 2048 से आया है। उसने पुलिस को ये भी बताया कि पृथ्वी पर एलियंस हमला करने वाले हैं, इसलिए लोगों को जल्द ही सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रायंट ने किसी ‍तिथि और समय के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन वह प्रेसिडेंट से मिलकर इस समस्या के बारे में बातचीत करना चाहता है। 
 
ब्रायंट ने पुलिस को बताया कि उसे असल में 2018 में जाना था लेकिन गलती से वह 2017 में पहुंच गया। उसने बताया कि टाइम ट्रेवल करने से पहले एलियंस ने उसके शरीर को एल्कोहल से भर दिया था और इसलिए वह इतने नशे में था।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

गुरुपूर्णिमा पर श्री श्री रविशंकर का संदेश, क्या जीवन में गुरु की आवश्यकता है?

LIVE: अभिजीत दीपके की सोनम वांगचुक से अपील, खत्म करो अनशन

भारत टेक्स 2026: टेक्सटाइल निवेश के प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का संसद में तीखा सवाल, 'क्या बेटियों के कपड़े फाड़ देंगे आप'

ईको क्रांति शुभ लाभ 1.0 में भारत के सर्वाधिक आशाजनक हरित स्टार्टअप्स सम्मानित, सतत नवाचार की नई दिशा निर्धारित

अगला लेख