गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Yemen, Air Attack, military base
Written By
Last Modified: सोमवार, 21 नवंबर 2016 (17:30 IST)

यमन की राजधानी में सैनिक स्थलों पर हवाई हमला

Yemen
सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के विमानों ने सोमवार को यमन की राजधानी सना के सैनिक ठिकानों पर हवाई हमले किए। यह जानकारी स्थानीय निवासियों ने दी। यमन में लागू 2 दिन के युद्ध विराम के बावजूद हवाई हमले किए गए और घमासान लड़ाई शुरू हो गई। हवाई हमले राजधानी के पास के एक पर्वत के सैनिक ठिकानों पर किए गए। हवाई हमले के बाद हुए जोरदार धमाकों से कई मकान हिल उठे। 
 
सना पर ईरान समर्थित हाउती लड़ाकों का नियंत्रण है। 20 महीने के सऊदी गठबंधन के अभियान के बावजूद यमन के बड़े भाग पर हाउती लड़ाकों का कब्जा बना हुआ है। सऊदी गठबंधन यमन में निर्वासित सरकार की सत्ता बहाल करना चाहता है।
 
सऊदी गठबंधन ने 48 घंटे युद्ध विराम की घोषणा की थी लेकिन वह विफल हो गई। युद्ध विराम की अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। यमन की हिंसा से संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रस्ताव पर भी, जिसमें हाउती से बड़े शहरों को खाली करने और यमन के संघर्षरत गुटों से एकता कायम करने को कहा गया है, आशंका व्यक्त की जाने लगी है। (वार्ता)