• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Yacht accident, Indonesia, Indonesia yacht accident,
Written By
Last Modified: रविवार, 1 जनवरी 2017 (17:37 IST)

इंडोनेशिया में नौका दुर्घटना, 23 की मौत

Yacht accident
जकार्ता। इंडोनेशिया में जकार्ता के पास रविवार को एक यात्री नौका में आग लग जाने के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग लापता हैं। देश की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने बताया कि यात्री नौका में करीब 200 लोग सवार थे।
 
उन्होंने बताया कि नौका राजधानी जकार्ता से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पर्यटन स्थल तदुंग द्वीप की ओर जा रही थी कि तभी नौका में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि लापता यात्रियों की तलाश के लिए बचाव दल को तैनात किया गया है। नौका में करीब 200 लोग सवार थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जन-धन खातों में 87000 करोड़ रुपए जमा