biodatamaker

अमेजन में अब सप्ताह में 3 दिन ऑफिस से काम, वर्क फ्रॉम होम कल्चर खत्म करने की तैयारी

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (16:22 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल में बड़ी-बड़ी कंपनियों के कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे, लेकिन कोरोना खत्म होने के बाद अभी भी कार्यालय पूरी तरह आबाद नहीं हुए हैं। बहुत सी कंपनियों के कर्मचारी अब भी वर्क फ्रॉम होम ही कर रहे हैं। इसी बीच, ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 1 मई से अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन ऑफिस आकर काम करने को कहा है। 
 
अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने कर्मचारियों कहा है कि वे 1 मई से सप्ताह में तीन कार्यालय आकर काम करें। हालांकि जेसी ने यह भी स्वीकार किया कि दुनिया भर में हजारों कर्मचारियों को अमेजन के कार्यालयों में वापस लाना आसान नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि कंपनी के इस कदम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को लेकर भी आशान्वित हूं कि इस बदलाव से दुनिया भर के उन दर्जनों शहरों में जहां हमारे कार्यालयों के आसपास स्थित हजारों व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि अभी इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने स्टारबक्स ने भी अपने कर्मचारियों को सप्ताह में तीन दिन कार्यालय से काम करने की योजना बनाने के लिए कहा था। डिज़नी भी कुछ इसी तरह की योजना पर काम कर रहा है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख