गुरुवार, 24 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Women are abusive on twitter
Written By
Last Modified: लंदन , शनिवार, 28 मई 2016 (16:50 IST)

ट्विटर पर महिलाएं भी देती हैं 'गालियां'

sexist harassment
लंदन। एक नए अध्ययन में यह हैरतअंगेज रहस्योद्घाटन किया गया है कि ब्रिटेन में आधे से ज्यादा आक्रामक और गाली-गलौच से भरे महिला विरोधी ट्वीट खुद महिलाओं के होते हैं।
 
इस अध्ययन के तहत तीन हफ्ते तक ब्रिटिश ट्विटी उपयोक्ताओं के पोस्ट पर निगाह रखी गई, खास तौर पर ‘स्लट’ और 'होर’ शब्द के इस्तेमाल पर।
 
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस दौरान 6500 उपयोक्ताओं को 10 हजार ट्वीट संदेशों का निशाना बनाया गया जो साफ तौर पर आक्रामक और महिलाविरोधी थे।
 
उन्होंने बताया कि इन्ही तीन हफ्तों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन्ही शब्दावलियों का उपयोग करते हुए 80 हजार लोगों को दो लाख से ज्यादा ट्विट भेजे गए। इस अध्ययन में ऐसे ट्विट भेजने वाले 50 प्रतिशत उपयोक्ता महिला पाए गए।
 
ये भी पढ़ें
मोदी सरकार के दो साल पर मेगा शो...