• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman attacked on lion for her kid
Written By
Last Modified: डेनवर , शनिवार, 18 जून 2016 (15:36 IST)

अपने बच्चे के लिए शेर से भिड़ गई मां

Woman
डेनवर। अमेरिका के पश्चिमी कोलोराडो में अपने बच्चे की जान बचाने के लिए एक मां पहाड़ी शेर से भिड़ गई। 
 
पश्चिमी कोलोराडो में पांच वर्षीय बच्चा घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ खेल रहा था। इस बीच पहाड़ी शेर आ गया और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर मां बाहर आ गई और उसने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए शेर से लड़कर बच्चे को छीन लिया।
 
बाद में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चे के सिर, चेहरे तथा गर्दन में चोट आई है। बच्चे की मां को भी हाथ तथा पैर में चोट आई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नक्सली हिंसा छोड़ें, बातचीत करें-राजनाथ