Daily Horoscope
✕

थोड़ी-थोड़ी पिया करें, खूब जिएंगे...

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (18:35 IST)
लॉस एंजिल्‍स। अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं और यदि सीमित मात्रा में लेने के आदी हैं तो इससे आपको लंबी उमर तक जीने में मदद मिल सकती है। इरविन स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है।


अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत 90 प्लस स्टडी के मुताबिक, 90 या इससे अधिक आयु तक जीने वाले लोग कम मात्रा में शराब लेते रहे हैं। हालांकि न्यूरोलॉजिस्ट क्लाउडिया कवास ने कहा कि ऐसे तथ्य बेहद स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन यह दृढ़ विश्वास है कि थोड़ी-थोड़ी शराब पीने से जीवन दीर्घायु होता है।

कवासा और कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की उनकी टीम, उन लोगों की आदतों का अध्ययन कर रही है, जो 2003 तक 90 के दशक को पार कर चुके हैं। 'द इंडिपेंडेंट' के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने 90 या उससे अधिक उम्र के 1700 लोगों की आदतों और व्यवहारों का विश्लेषण करने के बाद पाया कि लगभग दो गिलास या इससे कम शराब का सेवन करने से 18 प्रतिशत मौतें कम हो गईं। (वार्ता)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख