• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. White House, Suspicious Goods,
Written By
Last Updated : मंगलवार, 28 मार्च 2017 (20:52 IST)

संदिग्ध सामान मिलने से बंद हुआ व्हाइट हाउस

White House
न्यूयॉर्क। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में संदिग्ध सामान मिलने की खबर आ रही है। संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप मच गया है।  व्हाइट हाउस के बाहर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को रोक दिया गया है। खबरों के मुताबिक नॉर्थ लॉन और प्रेस रूम खाली करवाए गए हैं। हाल ही में ब्रिटिश संसद में हमले का प्रयास किया गया था जिसमें एक व्यक्ति कार लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

व्हाइट हाउस में अटार्नी जनरल भी आए हैं। राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस में मौजूद हैं। फिलहाल व्हाइट हाउस को बंद कर दिया गया है। यहां पर पहले भी गोलियां चल चुकी हैं, जब बराक ओबामा राष्ट्रपति थे। यही कारण है कि व्हाइट हाउस को काफी हाई अलर्ट पर रखा गया है। ताजा समाचार यह है कि व्हाइटहाउस में डोनाल्ड ट्रंप मीटिंग कर रहे हैं।  शूटर्स ने व्हाइट हाउस को चारों ओर से घेर लिया है।