dharma sangrah
✕

हमास (Hamas) क्या है और क्‍या है इसका मकसद?

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (12:51 IST)
What is Hamas: बहुत ही सामान्‍य भाषा में समझे तो हमास एक फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह है जो गाजा पट्टी के कुछ क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में रखता है। साथ ही वह इस क्षेत्र को एक इस्लामिक स्टेट बनाना चाहता है। हमास साल 2007 से गाजा पर शासन कर रहा है। इसके बीच हमास ने इजराइल के साथ कई संघर्ष किए। इस युद्ध के बीच इजराइल ने भी हमास पर कई जवाबी हमले किए है।

हमास समूह को इज़राइल, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के साथ-साथ अन्य देशों ने एक आतंकवादी समूह के रूप में घोषित किया है। वहीं हमास को ईरान का समर्थन प्राप्त है जो उसे हथियार और ट्रेनिंग मुहैया कराता रहता है।

हमास की गतिविधियां?
- हमास फिलिस्तीनी आतंकी संगठन है।
- 1987 में हमास संगठन अस्तित्व में आया।
- 1993-2005 तक इजरायल पर कई आत्मघाती हमले किए।
- 2006 में हमास ने गाजा में तख्तापलट किया।
- 2007 से गाजा में संभाल रहा है शासन।
- हमास को ईरान से पैसा और हथियार मिलता है।
- वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी का प्रमुख राजनीतिक दल।
- राजनीतिक विचारों में उग्रता और हिंसा।
- US, EU और UK ने घोषित किया आतंकी संगठन।
- 2023 में हमास ने इजरायल पर हमला किया।

1987 में हुआ हमास का गठन
फिलिस्तीन के पास अपनी कोई सेना नहीं है, ऐसे में हमास, फिलिस्तीन की तरफ से लड़ता है। दरअसल, फिलिस्तीनी इलाकों से इजरायली सेना को हटाने के मकसद से 1987 में हमास का गठन हुआ। तबसे हमास खुद को मुसलमानों का मसीहा बताते हुए इजरायल से लोहा लेता रहा है। हमास पूरे फिलिस्तीन में इस्लामी हुकूमत कायम करना चाहता है।

क्‍या है हमास का ईरान कनेक्‍शन
(Hamas and Iran relationship) हमास दुनिया के कई बड़े देशों ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। लेकिन इजरायल के खिलाफ लड़ने के लिए उसे फिलिस्‍तीन की तरफ से हथियार और ट्रेनिंग मिलती है। हमास के कब्जे वाली जगह गाजा पट्टी के एक तरफ इजरायली सीमा है तो दूसरी तरफ समंदर है। दुनिया जानती है कि फिलिस्तीन और इजरायल के बीच की जंग में ईरान शुरू से फिलिस्तीन के साथ रहा है। वही ईरान मिस्र के रास्ते गाज़ा पट्टी में फिलिस्तीनी गुट हमास को अपने रॉकेट भी मुहैया करवाता है।

आतंकवादी समूह घोषित
हमास की अब तक की सारी गतिविधियां आतंकी रही है। इसलिए एक आतंकी संगठन के रूप में हमास ख़ासतौर पर इसकी मिलिट्री विंग को इसराइल, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, ब्रिटेन और कई दूसरे देशों ने आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है।
Edited By : Navin Rngiyal 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख