dharma sangrah
✕

बृजेश पाठक ने खुद को बताया 'सर्वेंट', X पर बदला नाम

Updated: शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (12:34 IST)
Brijesh Pathak: उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समय-समय पर एक-दूसरे पर बयानों को लेकर पलटवार करते रहते हैं जिसके चलते अखिलेश यादव ने पाठक ने बीते दिनों अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा था कि 'कूदने में इतने ही अच्छे हैं तो एशियन गेम्स में जाकर मेडल लाना चाहिए।'
 
अखिलेश पर साधा निशाना : इसके बाद अखिलेश यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा था कि 'हम सर्वेंट डिप्टी चीफ मिनिस्टर की बातों का जवाब नहीं देते'। इसके बाद पाठक ने आज शु्क्रवार को बिना कुछ बोले अखिलेश यादव पर निशाना साधा है और x ट्विटर हैंडल पर खुद को सर्वेंट बृजेश पाठक नाम से संबोधित किया है। इसके बाद से उत्तरप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि जल्द ही अखिलेश यादव की तरफ से जवाब आएगा।
 
बीजेपी व सपा के नेता आमने-सामने आए : वहीं एक ट्विटर अकाउंट पर पाठक के नाम के आगे 'सर्वेंट' लिखा देखकर बीजेपी व समाजवादी पार्टी के नेता आमने-सामने आ गए हैं और राजनीतिक बयानबाजी एक-दूसरे के प्रति शुरू हो गई है, वहीं बीजेपी के नेता अखिलेश यादव पर निशाना चाहते हुए कह रहे हैं कि 'हम सभी जनता के सेवक हैं, हम सभी जनता के नौकर हैं और हम सभी जनता की सेवा करने के लिए ही राजनीति में आए हैं।'
 
सपा ने दिया राजनीतिक स्टंट करार : दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के नेता इस एक राजनीतिक स्टंट करार दे रहे हैं और कह रहे हैं कि बीजेपी के पास लोकसभा चुनाव 2024 में कोई मुद्दा नहीं था जिस मुद्दे से वे जनता के बीच जाते और कहते कि हमने आपके लिए यह यह काम किया, क्योंकि इस बार चुनाव में बीजेपी की बुरी हार होने जा रही है तो अब वे इस तरह के कम सोशल मीडिया पर कर रहे हैं ताकि चर्चा का विषय बन रहे। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख