1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. War erupts again in the Middle East

मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ी जंग, इजरायल पर ईरान का जवाबी हमला, दागी बैलेस्टिक मिसाइलें

iran us war
इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी की परवाह किए बिना ईरान पर जवाबी हमला कर दिया है। इजरालयी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि इजरायल की वायु सेना ने कुछ समय पहले पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
ईरान की राजधानी तेहरान तक धमाके सुने गए हैं। इजरायली हमले के बाद ईरान ने तेहरान के इमाम खुमैनी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की थी और उन्हें साफ-साफ ईरान पर जवाबी हमला करने से रुकने को कहा था।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के सरकारी टीवी ने बताया कि इस्फहान, तबरीज और राजधानी तेहरान में धमाकों की आवाजें सुनी गईं। दोनों ओर से ये हमले ऐसे समय हुए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध में स्थायी सीजफायर कराने की कोशिशें पहले से ही मुश्किल में थीं।

ईरान ने हमला क्यों किया : बता दें कि इसके पहले ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागी थीं। 8 अप्रैल को शुरू सीजफायर के बाद यह पहली बार था जब ईरान ने इजरायल को निशाना बनाया है। ईरान ने यह हमला इसलिए किया क्योंकि इजरायल नए सीजफायर के बावजूद लेबनान पर हमला कर रहा था। ईरान ने अपने इस हमले से एक दिन पहले ही कार्रवाई की चेतावनी दी थी क्योंकि इजराइल ने रविवार को लेबनानी की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया था।

इजरायल ने जवाबी हमले की धमकी दी : उधर, हमले के बाद इजरायली सेना ने भी करारा जवाब देने की धमकी दी है। इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा, 'ईरान ने हमला करके एक बड़ी गलती की है। सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि 'आदेश मिलते ही दुश्मन पर हमला किया जाएगा।
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: विपक्षी दलों का दिल्‍ली में आज महाजुटान, DMK-TMC पर सबकी नजरें