manglik dosh calculator
✕

व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली

Updated: सोमवार, 7 मई 2018 (22:24 IST)
मॉस्को। व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लगभग 2 दशक लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके पुतिन का सोमवार को से 6 वर्षों का चौथा कार्यकाल शुरू हुआ।
 
 
रूस के संविधान की शपथ लेकर पुतिन ने कहा कि रूस, उसके वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य करना मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं। पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं। मार्च में हुए आम चुनाव में उन्हें 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे।
 
पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमने अपनी पितृभूमि के गौरव को पुन: जीवित किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मैं रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।
 
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का चौथा कार्यकाल पश्चिम के साथ बेहद तनावपूर्ण संबंध और विपक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की पृष्ठभूमि में शुरू हुआ है। महज 2 दिन पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ये लोग देशभर में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यूरोपीय संघ ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है।
 
रूस के राष्ट्रपति ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया और सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल असद के पक्ष से सैन्य अभियान शुरू किया। पुतिन ने अपने नए कार्यकाल के दौरान रूस में लोगों का जीवन स्तर सुधारने का वादा किया है।
 
हालांकि पुतिन ने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में कोई संकेत नहीं दिए हैं जबकि यह स्पष्ट है कि अपना चौथा कार्यकाल पूरा होने के बाद संवैधानिक बाध्यताओं के कारण पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख