Daily Horoscope
✕

अमेरिकी संसद में ट्रंप समर्थकों का हमला, हिंसा में 4 की मौत, 52 गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (11:28 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसक तरीके से कैपिटल परिसर (अमेरिकी संसद) पर कब्जा करने के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। हिंसा के बाद ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, उनके खिलाफ महाभियोग भी चलाया जा सकता है। पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्‍तार किया गया है।
 
वाशिंगटन डीसी पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कोंटे ने बताया कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल परिसर में हंगामे किए जाने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला भी शामिल है जिसे पुलिस ने गोली मारी थी। महिला के अलावा तीन लोगों की मौत ‘चिकित्सकीय आपात स्थिति’ में हुई।
 
पुलिस ने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारी और ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल परिसर में घंटों तक हंगामे के बीच ऐसे रसायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया, जिससे जलन होती है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बुधवार शाम तक कैपिटल इमारत को प्रदर्शनकारियों से मुक्त करा लिया।
 
कैपिटल इमारत में भीड़ ने एक अवरोधक दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की थी। यहां पुलिस अवरोधक के दूसरी तरफ बंदूकों के साथ खड़ी थी। महिला को बुधवार को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई।
 
डीसी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दो पाइप बम भी बरामद हुए। इसमें से एक बम डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के बाहर और एक बम रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के बाहर मिला है। वहीं पुलिस को एक ऐसा वाहन भी मिला जिसमें लंबी बंदूक रखी थी। वहीं कैपिटल मैदान में मोलोतोव कॉकटेल मिला, जिसे पेट्रोल बम भी कहा जाता है।
 
हिंसा के बाद वॉशिंगटन डीसी में स्थित कैपिटोल बिल्डिंग में 15 दिन की इमरजेंसी लगा दी गई है। यह इमरजेंसी 20 जनवरी को बिडेन द्वारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के एक दिन बाद 21 जनवरी तक रहेगी। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख