suvichar

विजय माल्या ने फोर्स इंडिया फॉर्मूला वन के निदेशक पद से इस्तीफा दिया

Updated: शुक्रवार, 1 जून 2018 (22:35 IST)
लंदन। विवादों में उलझे भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने फॉर्मूला वन मोटरस्पोर्ट कंपनी फोर्स इंडिया के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच उसके वकीलों ने ब्रिटिश हाई कोर्ट के निर्णय को चुनौती का आवेदन दायर किया है। अदालत ने माल्या की 1.145 अरब ब्रिटिश पाउंड की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।
 
 
ब्रिटेन की कंपनीज हाउस रिकॉर्ड के अनुसार माल्या ने 24 मई को सहारा फोर्स इंडिया के निदेशक पद से इस्तीफा दिया, हालांकि सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत रॉय कंपनी के निदेशक पद पर बने हुए हैं। फोर्स इंडिया के प्रवक्ता ने इस बाबत कहा कि टीम इसके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेगी।
 
हालांकि रेसिंग से जुड़ी खबरें देने वाले प्रकाशन ऑटोस्पोर्ट ने माल्या के हवाले से लिखा है कि वे अपनी जगह अपने बेटे को निदेशक बनाने जा रहे हैं। माल्या टीम प्रिंसीपल के पद पर बने रहेंगे। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

यूपी के 1.32 लाख से अधिक स्कूलों में गूंजा ‘भारत माता की जय’, 1.48 करोड़ बच्चों ने दी तिरंगे को सलामी

अगला लेख