Daily Horoscope
✕

वियतनाम में तूफान से 20 मरे, 16 लापता

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (09:39 IST)
हनोई। वियतनाम में उष्णकटिबंधीय तूफान 'सोन तिन्ह' के कारण 20 लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य लापता हो गए। देश की राहत बचाव समिति ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस दौरान 14 लोग घायल भी हुए हैं।
 
उष्णकटिबंधीय तूफान 'सोन तिन्ह' के बाद भारी बारिश से उत्तरी वियतनाम में बाढ़ आ गई तथा उत्तरी तटीय इलाके में गुरुवार को भूस्खलन हुआ जबकि राजधानी हनोई में मूसलधार बारिश के कारण पानी भर गया।
 
राहत एवं तलाश के लिए वियतनाम राष्ट्रीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार 5,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 82,000 हैक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई और करीब 17,000 जानवर मारे गए।
 
आपदा निवारण के लिए वियतनाम की संचालन समिति ने शनिवार को अलग से जारी एक बयान में कहा कि अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख