sundarkand

मौसम अपडेट : देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर, उत्तराखंड में बादल फटने की चेतावनी

Updated: रविवार, 22 जुलाई 2018 (09:34 IST)
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से जनता बेहाल है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हालात एक जैसे हालात हो गए हैं। दिल्ली एनसीआर समेत, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के कई राज्य बाढ़ और बारिश से बेहाल हैं। देश के हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू- कश्मीर, लखनऊ गोरखपुर, कानपुर में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आने वाले समय में तेज बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश में लंबे समय बाद कम होगी बारिश जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ शहरों में तेज़ वर्षा बनी रह सकती है। गुजरात के कुछ शहरों में मध्यम बारिश हो सकती है। मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी सहित आसपास की तटीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश का अनुमान है।
 
मप्र में नदी-नाले उफान पर : मध्यप्रदेश में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। इसके कारण नदियों का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी सड़कों पर आ चुका है और इसी कारण कई जगह जानलेवा हालात बन रहे हैं। नीमच में पिछले 7 दिनों से लगातार पानी बरस रहा है, जिस कारण सभी नदी नालों में पानी उफान पर हैं। पुल और पुलिया पानी में डूब चुके हैं। दमोह जिले में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण गांवों के साथ साथ शहरी इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। 
 
नदी बने रेलवे ट्रैक : ओडिशा में भारी बारिश ने बुरा हाल कर दिया है। ओडिशा के रायगडा जिले में बारिश से रेलवे ट्रैक पर नदी जैसी स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि अब स्थिति ठीक हो गई है और सारी ट्रेनें दोबारा चलने लगी हैं। राजधानी भुवनेश्वर, पुरी और कटक हर जगह एक जैसी स्थिति है। बंगाल की उत्तर पश्चिम खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बन जाने से भारी बारिश हुई है। इन तीन शहरों के अलावा रायगढ़ा, कालाहांडी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाडा औऱ जाजपुर में भी भारी बारिश हुई है।
 
पानी- पानी हुआ गुजरात : दक्षिणी गुजरात में कल दो घंटे हुई जोरदार बारिश ने वलसाड शहर को फिर पानी पानी कर दिया है। वलसाड के कई इलाकों में तो दो से ढाई इंच बारिश दर्ज की गई। वलसाड शहर के छीपवाड इलाके में लोगों के घरों में पानी भर गया है। वलसाड में पानी के बहाव में बहने से एक युवक की मौत हो गई। पानी के तेज बहाव को गंभीरता से नहीं लेकर दो युवक जान जोखिम में डालकर पानी पार कर रहे थे तभी एक युवक बह गया। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर गरमाई सियासत, क्या बोले इकरा हसन और इमरान मसूद?

शिक्षक दिवस पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि: जानिए क्यों देश भर में 5 सितंबर को ही मनाया जाता है यह खास दिन

9 दिन तक अंधेरी सुरंग में फंसे रहे संजय साह, 'हरे कृष्णा' के जाप ने बचाई जान, जन्माष्टमी पर मिला नया जीवन

निशु आजाद के पिता को न्याय दिलाएंगे चिराग पासवान, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत?

बिहार में बाढ़ से हाहाकार; गंगा समेत 9 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, 18 जिलों के 6.65 लाख लोग प्रभावित

अगला लेख