• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vietnam slams Chinese fishing ban in South China Sea
Written By
Last Modified: हनोई , बुधवार, 1 मार्च 2017 (15:28 IST)

दक्षिण चीन सागर में मछली पकड़ने पर चीन की रोक, वियतनाम नाराज

China
हनोई। वियतनाम ने विवादित दक्षिण चीन सागर के कई हिस्सों में मछली पकड़ने पर चीन के प्रतिबंध लगाए जाने की आलोचना की है और कहा है कि इससे वियतनाम की संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है और इसके चलते विवादित समुद्र क्षेत्र में तनाव की स्थिति और जटिल बन गई है।
 
चीन के कृषि मंत्रालय ने सोमवार को दक्षिण चीन सागर के कई हिस्सों में मछली पकड़ने पर मौसमी प्रतिबंध जारी किया है। इन क्षेत्रों में वियतनाम के दावे वाला पारासेल द्वीप के निकट का समुद्र क्षेत्र भी शामिल है जिस पर चीन का कब्जा है।
 
वियतनाम के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ले हाई बिन्ह ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि वियतनाम इसका विरोध करता है और इस प्रतिबंध को खारिज करता है। वियतनाम के पास अपनी संप्रभुता के दावों के पक्ष में वैधानिक आधार और ऐतिहासिक साक्ष्य हैं तथा चीन की एकतरफा कार्रवाई वियतनाम की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जा‍मिया में शाजिया इल्मी का विरोध, तीन तलाक पर बोलना था