Hanuman Chalisa
✕

तुर्की में नदी में गिरा वाहन, बच्‍चों समेत 22 लोगों की मौत, 13 हुए घायल

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (09:56 IST)
इस्तांबुल। पश्चिमी तुर्की में रविवार को आव्रजकों को यूनान लेकर जा रहे एक वाहन के नदी में गिर जाने के कारण बच्चों सहित 22 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अनादोलू संवाद एजेंसी ने बताया कि वाहन इजमीर क्षेत्र में राजमार्ग से कई मीटर नीचे जाकर एक नदी में गिर गया।


प्रवासियों की राष्ट्रीयता का पता नहीं चला है। एजेंसी ने बताया कि हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग जख्मी हो गए। तुर्की के टेलीविजन के दृश्यों में वाहन का मलबा नजर आ रहा है। आपात सेवा के कर्मचारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।

डीएचए समाचार एजेंसी ने बताया है कि वाहन इजमीर क्षेत्र के तटवर्ती इलाके की ओर जा रहा था। वहां से सभी प्रवासी नौका के जरिए यूनान के समोस द्वीप जाने वाले थे। मध्य पूर्व, एशिया और अफ्रीका के कई अशांत देशों से आव्रजक तुर्की के जरिए यूरोप में नई जिंदगी की शुरुआत के लिए जाते हैं। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख