ramcharitmanas

10 माह में अमेरिका ने भारत के लिए जारी की 4 ट्रेवल एडवाइजरी, क्या कहते हैं 4 रंगों में विभाजित कोड

Updated: रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (09:43 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका 2022 के पहले 10 माह में भारत के लिए चार यात्रा परामर्श जारी कर चुका है। 28 मार्च से अमेरिका ने दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है, जिसके तहत भारत जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 
अमेरिका के विदेश विभाग ने कई साल पहले यात्रा परामर्श पेश किए थे, जो चार रंगों के कोड में विभाजित हैं। पहला सफेद, जिसका मतलब है यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित स्थान और चौथा लाल, जिसका मतलब है अमेरिकी नागरिकों को वहां न जाने की सलाह दी जाती है।
 
दूसरे (पीले) चरण के तहत अमेरिकी नागरिकों को यात्रा के वक्त अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अमेरिका ने 28 मार्च से अपने नागरिकों को भारत की यात्रा के लिए दूसरे चरण का परामर्श जारी किया हुआ है। उसने 24 जनवरी को यात्रा परामर्श तीसरे चरण से कम करके दूसरे चरण का कर दिया था। तीसरे चरण के तहत अमेरिका अपने नागरिकों को उस देश की यात्रा करने से पहले पुनर्विचार करने की सलाह देता है।
 
भारत के लिए ज्यादातर दूसरे चरण का और कभी-कभी तीसरे चरण का यात्रा परामर्श जारी किया जाता है। अप्रैल 2021 में कोविड-19 संकट के दौरान चौथे चरण का यात्रा परामर्श जारी किया गया था।
 
इस साल पिछले तीन यात्रा परामर्श 28 मार्च, 25 जुलाई और 5 अक्टूबर को जारी किए गए और सभी की प्रकृति समान थी कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति अब सामान्य हो गई है।
 
अमेरिका द्वारा जारी किए गए यात्रा परामर्श कई बातों पर निर्भर करते हैं। इनमें सबसे प्रमुख संबंधित देश की स्थिति, जन स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं, कानून एवं व्यवस्था की स्थिति, आतंकवाद, उस देश के साथ संबंध और यात्रा का मौसम होता है।
 
भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान और म्यांमा के लिए अमेरिका ने चौथे चरण का, जबकि पाकिस्तान और चीन के लिए तीसरे चरण का परामर्श जारी कर रखा है। बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के लिए अमेरिका ने दूसरे चरण का, जबकि भूटान के लिए पहले चरण का परामर्श जारी किया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा) 
 

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख