Daily Horoscope
✕

चरम पर तनाव, उत्तर कोरिया के ऊपर अमेरिकी बमवर्षक विमान

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (09:39 IST)
न्यूयॉर्क। उत्तर कोरिया के साथ बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए कोरियाई देश के पूर्वी तट के ऊपर बमवर्षक विमान उड़ाए। अमेरिका के इस कदम से यह सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या वह उत्तर कोरिया पर हमले की तैयारी कर रहा है। 
 
अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की मुख्य प्रवक्ता डाना डब्ल्यू व्हाइट ने शनिवार को एक बयान में कहा, 'यह अभियान अमेरिका के संकल्प को प्रदर्शित करने के लिए है और यह एक स्पष्ट संदेश है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास किसी भी खतरे से निपटने के लिए कई सैन्य विकल्प हैं।'
 
उन्होंने बताया कि गुआम से यूएस एयरफोर्स बी-1बी लांसर बमवर्षक विमान ने जापान के ओकीनावा से एफ-15सी ईगल लड़ाकू विमान के साथ उत्तर कोरिया के पूर्वी जल क्षेत्र के ऊपर अंतरराष्ट्रीय वायु क्षेत्र में उड़ान भरी।
 
यह विमान तब उड़ाए गए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम एशिया-प्रशांत क्षेत्र और पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए गंभीर खतरा है।
 
पेंटागन की अधिकारी ने कहा, 'हम अमेरिका और हमारे सहयोगी देशों की रक्षा करने की खातिर पूर्ण सैन्य क्षमताओं का इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।' 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख