बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. China imposes limits on oil supply to North Korea
Written By
Last Modified: शंघाई , शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (11:45 IST)

उत्तर कोरिया को चीन ने दिया बड़ा झटका

China
शंघाई। चीन ने शनिवार को कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का पालन  करते हुए उत्तर कोरिया को पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात करने पर प्रतिबंध लगाने के  अलावा उसके कपड़ों के आयात पर भी लगाम लगाएगा। 
 
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर एक वक्तव्य जारी कर इस बात की  जानकारी दी। वक्तव्य के अनुसार चीन 1 अक्टूबर से परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के  अलावा प्राकृतिक गैस के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगाएगा। 
 
वक्तव्य के अनुसार उत्तर कोरिया से कपड़ों के आयात पर भी जल्द ही प्रतिबंध लगाया जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुश्किल काम मोदी नहीं करेगा तो कौन करेगा?