dharma sangrah
✕

तालिबान के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर करेगा अमेरिका, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (10:21 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के अपने प्रयासों के तहत अमेरिका तालिबान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगा।
 
ट्रंप ने एक बयान में कहा, 'जल्द ही, मेरे निर्देश पर, विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ तालिबान के प्रतिनिधियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जबकि रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अफगानिस्तान की सरकार के साथ संयुक्त घोषणा-पत्र जारी करेंगे।'
 
उन्होंने कहा, 'अगर तालिबान और अफगानिस्तान सरकार अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा कर पाती है तो हम अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ सकेंगे और अपने सैनिकों को घर वापस ला पाएंगे।'
 
ट्रंप ने कहा कि ये प्रतिबद्धताएं अलकायदा, आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों से मुक्त नये अफगानिस्तान में दीर्घकालिक शांति स्थापित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम को दर्शाती हैं। साथ ही कहा कि अपने भविष्य के लिए सोचने का काम अंतत: अफगानिस्तान के लोगों पर निर्भर है।
 
राष्ट्रपति ने कहा, 'इसलिए हम अफगान लोगों से शांति स्थापित करने और उनके देश के लिए नया भविष्य बुनने के अवसर का लाभ लेने की अपील करते हैं।'
 
उन्होंने याद दिलाया कि करीब 19 वर्ष पहले अमेरिकी सैनिक 9/11 हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खात्मे के लिए अफगानिस्तान गए थे। अमेरिका और तालिबान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर आज हस्ताक्षर होने हैं।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख