dharma sangrah
✕

दिव्यांग महाकुंभ में मोदी, कार्यक्रम में बनेंगे 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (10:08 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले दिव्यांग महाकुंभ में एक साथ 26,791 दिव्यांगों और बुजुर्गों को उपकरण बांटेंगे। सरकार ने दावा किया कि इस कार्यक्रम में 6 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनेंगे।
 
इस कार्यक्रम में 360 से ज्यादा लाभार्थी एक साथ व्हीलचेयर चलाएंगे। सरकार ने दावा किया कि अमेरिका का रिकॉर्ड टूटेगा। कार्यक्रम में विश्व की सबसे लंबी ट्राई साइकिल की परेड होगी, जिसमें 295 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम में वॉकर्स की सबसे लंबी परेड होगी। यह दोनों ही रिकॉर्ड भी कहीं दर्ज नहीं है। 
 
प्रयागराज में 8 घंटे में सर्वाधिक 4900 से ज्यादा कान की मशीन फिट करने का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा। फिलहाल ये रिकॉर्ड वर्तमान में स्टारकी फाउंडेशन के नाम है।
 
कार्यक्रम में 12 घंटे में सर्वाधिक ट्राई साइकिल वितरण करने का रिकॉर्ड भी मोदी की मौजूदगी में बनेगा। 2000 लाभार्थियों को सांकेतिक भाषा पाठ करने के उपकरण वितरण का रिकॉर्ड। 
 
इसके बाद प्रधानमंत्री चित्रकूट जाएंगे, जहां 297 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करेंगे। चित्रकूट से ही पूरे देश में 10,000 किसान उत्पादक संगठन भी शुरू करेंगे।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख