kalsarpa dosh calculator
✕

उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण, क्या बोला अमेरिका...

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (09:27 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी सेना ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया द्वारा किए गए तीनों मिसाइल परीक्षण विफल हो गए हैं। तीनों मिसाइल या तो हवा में नष्ट हो गई या लांच करने के तत्काल बाद जमीन पर ही क्षतिग्रस्त हो गई। अमेरिकी सेना ने बताया कि इस मिसाइल से उत्तरी अमेरिका या गुआम द्वीप को कोई खतरा नहीं है।
 
हवाई स्थित मुख्यालय से पेसिफिक कमांड की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार, पहला और तीसरा मिसाइल हवा में नष्ट हो गया वहीं दूसरे मिसाइल के लांच करने के तत्काल बाद ही नष्ट होने की संभावना है। तीनों मिसाइल परीक्षण उत्तर कोरिया के किट्टेरयोंग से किया गया।
 
इससे पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उत्तर कोरिया ने आज तड़के कांगवोन प्रांत के पूर्वी तट से कम दूरी की कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टॉफ ने बताया कि मिसाइल ने समुद्र में उत्तरपश्चिमी दिशा में लगभग 250 किलोमीटर की दूरी तय की।
 
दक्षिण कोरिया की संवाद समिति योनहप ने पहले बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण की संभावना जताई थी। वहीं जापानी प्रसारक एनएचके के अनुसार मिसाइल से जापानी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। (वार्ता) 

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

मौत और मातम से जुड़ी जगहों पर क्यों उमड़ रही है पर्यटकों की भीड़?

Top News 27 November: मोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 13 राज्यों में कोहरे का अलर्ट

अब हाईवे पर भी उतर सकेंगे सेना के विमान, गुजरात में 4 आर्मी एयरक्राफ्ट की सफल लैंडिंग, जानें क्या है रणनीतिक तैयारी

अगला लेख