• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US likely to make sale of Guardian drones to India
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (11:47 IST)

भारत को गॉर्जियन ड्रोनों की बिक्री करेगा अमेरिका!

US
वॉशिंगटन। अमेरिका समुद्री निरीक्षण में काम आने वाले अत्याधुनिक हथियाररहित गॉर्जियन ड्रोनों के लिए भारत की ओर से किए गए अनुरोध पर एक सकारात्मक फैसला ले सकता है। यह खासतौर पर हिन्द महासागर में समुद्री निरीक्षण के लिए है। अमेरिका का यह कदम उसके द्वारा जून में भारत को एक बड़ा रक्षा सहयोगी करार दिए जाने के बाद सामने आ रहा है।
 
भारत को बड़े रक्षा सहयोगी का दर्जा दिए जाने के कुछ सप्ताह के भीतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। भारतीय नौसेना ने फरवरी में 22 उच्चस्तरीय एवं बहुत से अभियानों के संचालन में समर्थ मानवरहित गॉर्जियन विमानों की खरीद के लिए रक्षा मंत्रालय को एक आग्रह पत्र (एलओआर) भेजा था।
 
अमेरिका सरकार ने इस पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत के अनुरोध पर अंतर एजेंसी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जी-20 : आर्थिक सहयोग से राजनीतिक अखाड़ा तक