dharma sangrah

H1B वीजा पर ट्रंप के मंत्री का बड़ा बयान, होंगे बड़े बदलाव

Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (14:17 IST)
H1B Visa : अमेरिका के वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक ने कहा कि फरवरी 2026 में एच1बी वीजा मामले में एक लाख डॉलर का नया शुल्क लागू होने से पहले इस वीजा प्रक्रिया में काफी बदलाव होंगे। उन्होंने सस्ते तकनीकी सलाहकारों के देश में आने और उनके परिवारों को साथ लाने के विचार को बिल्कुल गलत बताया। ALSO READ: क्या H1B वीजा का चीनी संस्करण है K वीजा, दुनियाभर के प्रोफेशनल्स पर china की नजर
 
लुटनिक ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह प्रक्रिया फरवरी 2026 में लागू होगी, इसलिए मेरा अनुमान है कि अभी से लेकर 2026 तक इसमें कई बड़े बदलाव होंगे। उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि अमेरिकी सरकार एच1बी वीजा के तहत लॉटरी सिस्टम को खत्म कर सकती है। लुटनिक का मानना है कि अमेरिका को उच्च-कुशल नौकरियां केवल सबसे कुशल लोगों को ही देनी चाहिए।
 
ट्रंप प्रशासन ने इस महीने नए एच1बी कामकाजी वीजा के लिए 1,00,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 88 लाख रुपए) के एकमुश्त शुल्क की घोषणा की है। यह आदेश अस्थायी वीजा पर अमेरिका में काम करने के इच्छुक भारतीय पेशेवरों को प्रभावित करेगा। ALSO READ: Tariff और H1-B वीजा विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिले एस जयशंकर, जानिए क्या हुई बात
 
एच1बी की घोषणा पर हस्ताक्षर किए जाने के दौरान ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मौजूद लुटनिक ने कहा था कि 1,00,000 अमेरिकी डॉलर सभी एच1बी वीजा के लिए वार्षिक शुल्क होगा, जिसमें नवीनीकरण और पहली बार आवेदन करने वाले आवेदक भी शामिल हैं।
 
व्यापक अफरा-तफरी और ऊहापोह के बीच, ट्रंप प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एच1बी वीजा के लिए नई शुल्क आवश्यकता मौजूदा वीजा धारकों पर लागू नहीं होगी और यह एकमुश्त भुगतान है जो केवल नए आवेदनों पर लागू होगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख