ganesh chaturthi

अमेरिकी सरकार का कामकाज अगले सप्ताह भी रहेगा ठप, संकट और गहराया

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (10:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार का कामकाज अगले सप्ताह भी ठप रहेगा। सांसद अमेरिका-मैक्सिको सीमा दीवार के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मांग को लेकर पैदा हुए गतिरोध को बृहस्पतिवार को भी हल करने में विफल रहे जिसके बाद यह संकट और गहरा गया है। क्रिसमस की आधिकारिक छुट्टी के बाद कुछ मिनट के लिए बुलाई गई सीनेट की बैठक में अगले बुधवार को बजट पर चर्चा करने का फैसला किया गया।


यह रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली कांग्रेस का आखिरी दिन होगा। इसके साथ ही सरकार का कामकाज 12 दिन तक ठप रहना तय लग रहा है। डेमोक्रैट्स ने ट्रंप की सीमा पर दीवार बनाने की परियोजना के लिए पांच अरब डॉलर देने से इनकार कर दिया है और राष्ट्रपति इस बात पर जोर दे रहे हैं कि जब तक उन्हें धन नहीं मिलेगा तब तक वह सरकार को बजट नहीं देंगे।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने डेमोक्रैट्स पर अमेरिकी नागरिकों के बजाय अवैध शरणार्थियों की रक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे जिसमें हमारी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। इस संकट के चलते करीब 800000 संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। ट्रंप ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर एक बार फिर डेमोक्रैट्स पर आरोप लगाया कि वे अवैध शरणार्थियों, खुली दक्षिणी सीमा और वहां से होने वाले अपराध को बढ़ावा देना चाहते हैं।

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, मादक पदार्थ, मानव तस्करी, हमारे देश में आ रहे गिरोह के सदस्यों और अपराधियों को रोकने की जरुरत है। वह दीवार बनाने में डेमोक्रैट सांसदों द्वारा बाधा डालने पर भी उन पर जमकर बरसे। उनकी रिपब्लिकन पार्टी समेत विरोधियों ने राष्ट्रपति पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए अवैध शरणार्थियों से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगाया।

एक वरिष्ठ डेमोक्रैट सीनेटर ने ट्वीट कर कहा, उन्होंने दीवार बनाने के लिए पांच अरब डॉलर की बेहूदी मांग को लेकर हमारी सरकार को बंधक बना लिया है। यह दीवार बेकार और अप्रभावी साबित होगी। गौरतलब है कि अमेरिका में बजट को लेकर मोलभाव में सरकार का कामकाज आंशिक रूप से ठप करना कोई असामान्य हथियार नहीं है।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

अगला लेख