Hanuman Chalisa
✕

ईरान के 3 परमाणु साइट्स पर अमेरिका का हमला, 30 टॉमहॉक मिसाइलों का इस्तेमाल

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर हमले की पुष्‍टि की है।

Updated: रविवार, 22 जून 2025 (08:03 IST)
US attack on Iran nuclear sites : अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन परमाणु संवर्धन केंद्रों पर हमला किया है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों पर हमले की पुष्‍टि की है। अमेरिका ने इस हमले के लिए B2B बॉम्बर के साथ ही 30 टॉमहॉक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया। ALSO READ: इजराइली हमलों में 3 ईरानी कमांडर्स की मौत, हुती विद्रोहियों ने दी हमले की धमकी, अमेरिका ने रवाना किए B-2 बॉम्बर्स
 
ट्रंप ने कहा कि इस तरह से हम सीधे-सीधे इसराइल के उन प्रयासों में शामिल हो गए हैं, जिनके जरिए वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना चाहता है। वह कुछ ही देर में राष्‍ट्र को संबोधित कर सकते हैं।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं। सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया। सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख