sawan somwar

सीरिया में अमेरिका का हवाई हमला, बाइडन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Updated: शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (08:35 IST)
US air strike on syria : इजराइल हमास जंग के बीच अमेरिकी सेना ने सीरिया पर हवाई हमला कर दिया। अमेरिका ने सीरिया की ओर से मिडिल ईस्ट स्थित में अमेरिकी ठिकानों पर हमले के विरोध में कार्रवाई की।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद अमेरिकी सेना ने यह एयर स्ट्राइक की। इस हमले में ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
 
अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देशों पर ईरान समर्थित चरमपंथी संगठनों पर उत्तरी सीरिया में हवाई हमला किया गया। कहा जा रहा है कि अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले के लिए यही संगठन जिम्मेदार थे।
 
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खोमेनेई को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना को निशाना बनाना जारी रहा तो संयुक्त राष्ट्र इसका जवाब देगा। उन्हें तैयार रहना पड़ेगा।
 
इधर संयुक्त राष्ट्र महासभा में ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीरअब्दोल्लाहिया ने भी चेतावनी दी है कि गाजा में युद्ध जारी रहा तो अमेरिका भी इस आग से बच नहीं सकेगा।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

रांची छात्र आंदोलन: दूसरे दौर भी नहीं निकला बातचीत का कोई नतीजा, MLA जयराम महतो ने किया अनशन का ऐलान

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पुष्पवर्षा

अगला लेख