Hanuman Chalisa
✕

सीरिया में IS के मजबूत ठिकाने पर भीषण हवाई हमला, 50 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (22:53 IST)
दमिश्क। सीरिया के पूर्वी इलाके में स्थित आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के मजबूत ठिकाने पर सोमवार को अमेरिका नीत हवाई हमलों में इस संगठन से जुड़े कम से कम 50 लोग मारे गए।
 
सीरियाई समाचार एजेंसी साना के अनुसार अमेरिकी हवाई हमलों के दौरान डेर अल जौर प्रांत के बाघौज शहर में स्थित आईएस के ठिकानों को निशाना बनाया गया। मारे गए लोगों में अधिकांश बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।
 
आत्मसमर्पण के लिए आईएस और उसके परिवार के सदस्यों के लिए समय सीमा समाप्त होने के बाद अमेरिका समर्थित सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्स (एसडीएफ) ने रविवार को पूर्वी सीरिया में आईएस के खिलाफ अंतिम लड़ाई शुरू करने की घोषणा की थी। उसी के बाद यह हमला हुआ है।

आईएस आतंकवादियों और उनके परिवार के सदस्यों के आत्मसमर्पण की समय सीमा रविवार दोपहर को समाप्त हो गई जिसके बाद एसडीएफ का ऑपरेशन बघौज के खेतों में फिर से शुरू हो गया।
 
गौरतलब है कि एसडीएफ ने पहले आईएस के खिलाफ आखिरी अभियान मार्च में शुरू किया था लेकिन बाद में आईएस और उनके परिवार के सदस्यों को बाहर जाने की अनुमति देने के लिए इसे रोक दिया गया था।
 
आईएस के आतंकवादियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इलाके को छोड़ दिया जबकि कई अन्य अभी भी क्षेत्र में मौजूद हैं और आत्मसमर्पण करने से इंकार कर रहे हैं।
 
अमेरिका नीत गठबंधन के समर्थन के साथ कुर्द लड़ाकों के नेतृत्व वाले एसडीएफ ने पिछले साल सितंबर से पूर्वी सीरिया में पूर्वी यूफ्रेट्स नदी क्षेत्र से आईएस को खत्म करने के लिए व्यापक आक्रमण शुरू किया। आईएस आतंकवादी अब बघौज के खेत में 2 वर्ग किलोमीटर से भी कम क्षेत्र में सिमटकर रह गए हैं। 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख