dharma sangrah
✕

दिग्विजय ने किया दावा कि दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे मोदी

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (22:31 IST)
इंदौर। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर मतदाताओं से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं।
 
दिग्विजय ने यहां कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जाने के कारण मोदी की कलई खुल चुकी है इसलिए निश्चित तौर पर वे दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। राज्यसभा के 72 वर्षीय सांसद ने यह दावा भी किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
 
दिग्विजय ने एक सवाल पर भाजपा के खिलाफ निशाना साधते हुए कहा कि सेना और राष्ट्र की सुरक्षा को सियासी मुद्दा कभी नहीं बनाया जाना चाहिए। चुनाव आयोग ने भी इस बारे में बड़ा सख्त निर्देश दिया है। लोकसभा चुनावों के मतदान की कुछ तारीखों के रमजान के महीने में पड़ने को लेकर चंद मुस्लिम नेताओं की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि त्योहार तो अपने समय पर ही आते हैं लेकिन यह संवैधानिक आवश्यकता है कि 26 मई से पहले चुनावी नतीजे घोषित कर दिए जाएं। फिर भी मैं चुनाव आयोग से प्रार्थना करूंगा कि वह मतदान की तय तारीखों में भले ही कोई बदलाव न करे लेकिन मतदान के समय में इस प्रकार परिवर्तन कर दे जिससे उन्हें (मुस्लिम समुदाय के लोगों को) मतदान में सहूलियत हो।
 
दिग्विजय ने कुछ दिन पहले यहां कहा था कि भारत सरकार को पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना के हमले के सबूत विश्व समुदाय के सामने उसी तरह पेश करने चाहिए जिस तरह अमेरिका ने आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन के खात्मे के अभियान के प्रमाण प्रस्तुत किए थे।
 
सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर जारी ट्रोलिंग के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे आखिर कब ट्रोल नहीं किया जाता? मैं उन सब लोगों का आभारी हूं, जो मुझे ट्रोल करते हैं। आगामी लोकसभा चुनावों के साथ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मैं इस विषय में कुछ भी नहीं कहूंगा। चुनाव आयोग इस विषय में निर्णय लेने को स्वतंत्र है।
 
कांग्रेस महासचिव और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे के आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि इस प्रश्न का उत्तर (ज्योतिरादित्य) सिंधिया ही दे सकते हैं, मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख